फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी खींचकर होमगार्ड से हाथापाई, थाने में जमकर हंगामा, फिर आरोपी को घर छोड़ने गई पुलिस

Thu, 03 Oct 2019 11:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में विजय चौक पर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड के साथ एक युवक उलझ गया। युवक ने होमगार्ड के साथ हाथापाई कर दी। साथी होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और कोतवाली भेजा। कोतवाली में भी युवक ने जमकर हंगामा किया। बाद में उसके मनोरोगी होने का पता चलने पर उसे उसके घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को विजय चौक पर ट्रैफिक की ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के साथ वहां से जा रहा युवक किसी बात को लेकर उलझ गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान युवक ने होमगार्ड की वर्दी खींचते हुए हाथापाई कर दी। साथी होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक को दबोच लिया और डायल 100 पुलिस का सौंप दिया। 

डायल 100 युवक को कोतवाली ले गई। पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया। हवालात में पहले से बंद तीन चार लोगों के साथ उसने हाथापाई शुरू कर दी, जिसे लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हवालात से बाहर निकाला तो वह ईंट लेकर कोतवाल और अन्य पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ पड़ा। इस दौरान जानकारी में आया कि युवक मनोरोगी है और वह दयानंद नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला ने पकड़ा दरोगा का गिरेबान, वर्दी फाड़ने की कोशिश, थाने में जमकर हंगामा, तस्वीरें

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे जैसे तैसे गाड़ी में बैठाया और दयानंद नगर में उसके घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस आ गई। 

यह भी पढ़ें: नशे में धुत युवकों ने थाने में मचाया उत्पात, सिपाही से हाथापाई, दरोगा को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। उसे वह घर के अंदर ही रखते हैं, लेकिन सुबह को वह किसी तरह घर से निकल गया था। कोतवाल का कहना है कि होमगार्ड से बदसलूकी करने पर युवक को लाया गया था। बाद में उसके मनोरोगी होने का पता चलने पर उसे उसके घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें