फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की जगह दरोगा भर्ती परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की जगह दरोगा भर्ती परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/ गंगानगर। भाई की जगह आगरा से मेरठ में दरोगा भर्ती परीक्षा देने पंहुचे सॉल्वर को पुलिस ने मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज में बने केंद्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंगूठे पर भाई के थंब इंप्रेशन वाली रबड़ चढ़ाकर आया था। परीक्षा आयोजक कंपनी एनएसईआईटी के अधिकारी अमित रावत ने बताया कि रविवार शाम चार से छह बजे की पाली में डाटा मिलान के दौरान मामला पकड़ में आया।
अमित रावत ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने खुद को आगरा के फतेहाबाद थाने के अहरीपुरा नगर चंद निवासी अवधेश पुत्र महेन्द्र सिंह बताया है। वह अपने बड़े भाई प्रवेश की जगह परीक्षा देने आया था। उसने इसके लिए बड़े भाई प्रवेश के एडमिट कार्ड पर अपनी तस्वीर लगा ली।
विज्ञापन

अंगूठे से फिसली रबड़ तो पकड़ा
अवधेश ने भाई के थंब इंप्रेशन वाली रबर अपने अंगूठे पर चढ़ाकर लाया था। परीक्षा केंद्र में जैसे ही उसने थंब इंप्रेशन लगाया तो रबर हट गई। इससे मामला पकड़ में आ गया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
प्रवेश ने छोड़ दी पढ़ाई, अवधेश बीए में
पकड़े गए आरोपी अवधेश ने बताया कि दरोगा भर्ती के लिए प्रयास कर रहे उसके बड़े भाई प्रवेश ने कई वर्ष पूर्व पढ़ाई छोड़ दी है। अवधेश ने इसी वर्ष बीए की पढ़ाई पूरी की है। वह साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पढ़ाई में अपने बड़े भाई से बेहतर होने की वजह से वह परीक्षा देने के लिए पंहुचा था। एसएचओ गंगानगर ऋषिपाल मलिक ने बताया कि एनएसईआईटी के अधिकारी की तहरीर के आधार पर दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी से प्रवेश पत्र व रबर का बना थंब इम्प्रेशन बरामद किया गया है। ब्यूरो/ संवाद
दरोगा भर्ती परीक्षा: अब तक 27 सॉल्वर गिरफ्तार
12 नवंबर से दरोगा भर्ती परीक्षा चल रही, तीन दिसंबर तक होगी
मेरठ। प्रदेश में 12 नवंबर से चल रही दरोगा भर्ती परीक्षा में भी रविवार तक 27 सॉल्वर पकड़े जा चुके हैं। मेरठ, अलीगढ़ सहित कई कि जिलों में पुलिस और एसटीएफ ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब तक मास्टरमाइंड को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
दरोगा भर्ती परीक्षा, टीईटी या फिर कोई भी परीक्षा आते ही सॉल्वर गैंग और पेपर लीक कराने वाले गैंग भी सक्रिय हो जाते है। 12 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा में भी सॉल्वर गैंग सेंध लगाने की कोशिश में जुटा है। इस गैंग का नेटवर्क 15 जनपदों में फैला है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि अलीगढ़ में सॉल्वर गैंग के पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मकान की दीवार में सुरंग करके 50 मीटर केबिल ले आकर परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों से अपने कंप्यूटर में कनेक्टर कर दिए थे। परीक्षा केंद्र में वाई-फाई से कंप्यूटर कनेक्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस व एसटीएफ टीम लगातार सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड और नेटवर्क का पता लगाने में लगी हुई है। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें