फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत: सहारनपुर रिमाउंट डिपो में घोड़ों की पीठ पर सैनिकों को कराए विभिन्न योगासन

Thu, 20 Jun 2019 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण व योगासन करते सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो एवं ट्रेनिंग स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर घोड़ों की पीठ पर सैनिकों को योग-क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। यहां योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण ने सैनिकों को योग के जरिए स्वस्थ रहने के तरीके बताए। 

विज्ञापन


जनपद के रिमाउंट डिपा एवं ट्रेनिंग स्कूल में घोड़ों की पीठ पर योगासन का अद्भुत नजारा देख हर कोई दंग रह गया। मेजर आशीष कुमार के नेतृत्व में सैनिकों ने घोड़ों की पीठ पर सवार होकर विभिन्न प्रकार के योगासन किए।

रिमाउंट डिपो में यह पहली बार है जब घोड़ों की पीठ पर किसी प्रकार के योगासन किए गए हैं। यहां पंहुचे योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण के अनुसार यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। घोड़ों की पीठ पर योगासन कर सहारनपुर रिमाउंट डिपो देश और दुनिया में नया कीर्तिमान बनाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों में योगाभ्यास की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें