फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ड्यूटी को लेकर चौकी प्रभारी से भिड़े सिपाही, गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट, जानें- पूरा मामला

Sat, 27 May 2023 05:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : यहां ड्यूटी को लेकर चौकी प्रभारी और सिपाहियों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। बताया गया कि सिपाहियों ने चौकी प्रभारी के साथ मारपीट कर घायल किया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ड्यूटी पर जाने को लेकर रोहटा चौकी इंचार्ज व उसके साथ चल रहे दो हमराह सिपाहियों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हो गई, जिसमें चौकी इंचार्ज घायल हो गए। पीड़ित ने रोहटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहटा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम हमराह सिपाहियों को गश्त के लिए चलने के लिए बोला तो एक सिपाही ने कहा कि मैं पूरे दिन से गाड़ी चला रहा हूं, अब मैं कतई गश्त पर नहीं जाऊंगा। उसके बाद दूसरे सिपाही ने भी ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया। इसे लेकर चौकी इंचार्ज व दोनों सिपाहियों में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई।

वहीं, मारपीट में चोटिल चौकी इंचार्ज ने डॉक्टरी परीक्षण कराया और दोनों सिपाहियों के खिलाफ रोहटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया। दोनों सिपाहियों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए चौकी इंचार्ज से क्षमा मांगी। थाना प्रभारी ने अधिकारियों को बताने के बजाए पूरे मामले पर परदा डाल दिया और दोनों सिपाहियों को रोहटा चौकी से हटाकर पूठ चौकी पर ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ...जब ओवैसी की पार्टी के 4 पार्षद पिटते रहे और 7 ने ली शपथ, खूब वायरल हुआ ये वीडियो

विज्ञापन

चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि सिपाहियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी, इसलिए कार्रवाई को नहीं बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम पर बवाल: BJP पार्षदों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, फूंका असदुद्दीन ओवैसी का पुतला

थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आपस में ड्यूटी को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई हैं। एसपी देहात से जब वार्ता की गई तो बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें