संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। क्षेत्र के कस्बा खिवाई के जंगल में हो रही खनन से किसान नन्हे, फरमान, साफर, जब्बार, अबरार की फसल खराब होने की कगार पर है। पीड़ित किसानों ने खनन करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किसानों ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान अपने खेत से करीब पांच फीट मिट्टी उठाकर बेच रहे हैं। आरोप है कि आरोपी अनुमति से अधिक मिट्टी उठा रहे हैं। इस कारण उनके खेत में खड़ी फसल खराब होने की कगार पर है। जब वह इस बात का विरोध करते हैं तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर धमकी दी है। बताया कि मामले को लेकर वह कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस कारण दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को पीड़ित किसानों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।