फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के चलते यातायात रहेगा बाधित

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के इंजिनियर सीओ के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया को देखते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर श्रवण पाल सिंह ने मुख्य मार्ग पर थाने के सामने स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में पुलिया का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे उक्त मार्ग पर यातायात एक माह के लिए बाधित रहेगा। सीओ पंकज लवानिया से इंजीनियर ने निर्माण के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा है।
मवाना कोतवाली के सामने स्थित नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त है। एक तरफ से पुलिया करीब एक फीट धंस चुकी है। इसके निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद विभाग से लगभग 28 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर श्रवण पाल सिंह मवाना पहुंचे और सीओ पंकज लवानिया के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर ने बताया कि अगले सप्ताह में पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लगेगा। पुलिया निर्माण के दौरान मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगभग एक माह तक प्रभावित रहेगा। इस बारे में सीओ पंकज लवानिया ने थाना मवाना पुलिस को रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने और यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था किए जाने के दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें