फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां से गाली गलौज करने पर दोस्त ने की थी सोहित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी व उसके बहनोई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। करीब दो माह पूर्व गांव पसवाड़ा निवासी सोहित मलिक की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त निखिल उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है। सोहित गांव अमरपुर निवासी अपने दोस्त से उधार दिए गए अपने 4500 रुपये मांगने गया था। पुलिस ने आरोपी के बहनोई को भी संरक्षण देने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव पसवाड़ा निवासी सोहित मलिक पुत्र सुदेशपाल की दोस्ती थाना किठौर के गांव अमरपुर निवासी निखिल उर्फ निक्की से थी। 27 अगस्त को निखिल सोहित को नौकरी लगवाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। 28 अगस्त को इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किए व कॉल कर परिजनों से बात करते हुए शाम तक घर लौटने की बात कही थी। 30 अगस्त को सोहित की पत्नी पूजा ने थाने में निखिल के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन

9 अक्तूबर को गढ़ रोड पर नंगला शोल्दा के बाग में बनी दोमंजिला टयूबवेल पर एक कंकाल मिला था। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर उसकी पहचान कपड़ों के आधार पर सोहित मलिक के रूप में की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी निखिल उर्फ निक्की को परीक्षितगढ़-कैली रामपुर मार्ग मंंशा देवी मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने संरक्षण देने पर उसके बहनोई सन्नी उर्फ शेखर निवासी गांव मोरना थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अलीपुर आलमपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी निखिल ने पुलिस को बताया कि सोहित मलिक उसके घर पर उसे उधार दिए गए 4500 रुपये लेने आया था। इस दौरान उसने उसकी मां से गाली गलौज की। मां के अपमान का बदला लेने के लिए 30 अगस्त को बाग में टयूबवेल की छत पर सोहित को शराब पिलाने के बाद सिर में हथौडा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हथौड़े को टयूबवेल की हौज में फेंककर गाजियाबाद व इसके बाद मुजफ्फरनगर में अपनी बहन के यहां चला गया था। निखिल ने अपना व मृतक का मोबाइल नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

निखिल ने अपनी बहन को हत्या करने के बारे में बताया था। बहनोई सन्नी उर्फ शेखर ने उसे किराये का कमरा दिलवाया था। पुलिस ने जीजा को भी साजिश में आरोपी बनाया है। पुलिस ने निखिल की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें