मेरठ। बाजारों में सुबह से ही महिलाएं पूजा के पारंपरिक सामानों की खरीदारी में जुटी नजर आ रही हैं। पूजा की सामग्री से लेकर फल-फूल तक सब बाजार में मिल रहे हैं। बाजार में कद्दू प्रति पीस 40 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। पूजा को लेकर बाजार में केला 30 से 70 रुपये, नारियल 70 रुपये, सिंघाड़ा 40 रुपये किलाे, सेब 80 से 100 रुपये दर से बिक रहा है। छठ में सूप की कीमत 100 से 150 रुपये है। संवाद