सभी खिलाड़ियों का स्कूल में किया गया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोफिया स्कूल की 12 खिलाड़ियों का चयन नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सीआईएससीई की स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों ने स्टेट प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।
शनिवार को सीआईएससीई की नेशनल चयन की लिस्ट जारी हुई। इसमें विभिन्न श्रेणी में सोफिया स्कूल की 12 बास्केटबाल खिलाड़ियों का चयन हुआ। इससे सोफिया स्कूल में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के साथ-साथ स्कूल के बास्केटबाल कोच अदन मिर्जा को भी यूपी की टीम का कोच नियुक्त किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर 14 में आरोही शर्मा, अनन्या सक्सेना, आरोही शर्मा, अंडर 17 में आयषी, तनिष्का सिंह, सौम्या बाना, दिया खन्ना, साक्षी मित्तल, अंडर 19 में प्रियांशी, प्रीत, नव्या रावत और विधिता सिंह को चुना गया है।
सोफिया स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व का पल है। 12 बच्चों का नेशनल में चयन होना बड़ी बात है। इसकी सफलता का श्रेय उन्होंने कोच व खेल विभाग की टीम को दिया। इस मौके पर खेल विभाग से मिर्जा बेग, जूली सिंह, कनिका, सिस्टर सीमा, सिस्टर अंजना, उप प्रधानाचार्या सिस्टर रीना आदि ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
अनन्या ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण पदक
मेरठ। वाराणसी में आयोजित सीआईएससीई की एथलेटिक्स स्टेट प्रतियोगिता में सोफिया की अनन्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीआईएससीई नेशनल के लिए किया गया है। इस मौके पर स्कूल के समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।