संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीआईएससीई मेरठ जोन इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सेंट थॉमस खतौली की ओर से कराया गया। प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ की टीम ने अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और विजेता बनी। अंडर-14 वर्ग में टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। रविवार को टीम के वापस मेरठ पहुंचने पर प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में अंडर-19 के सेमीफाइनल मैच में सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम ने सेंट फ्रांसिस शामली की टीम को 24-11 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ की टीम ने सेंट थॉमस खतौली की टीम को 24-14 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 वर्ग में सोफिया की टीम ने सेंट मैरीज एकेडमी की टीम को 19-3 से हराया और कांस्य पदक जीता। इस मौके पर जूली, कनिका, अदन मिर्जा आदि ने टीम को बधाई दी।