फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में रविवार को भक्तामर विधान कराया गया। कार्यक्रम में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई जबकि संध्या में भगवान आदिनाथ के समक्ष 48 श्लोकों के साथ महाअर्चना की गई। महाअर्चना का सौभाग्य रजनी जैन, अंकित जैन एवं तरुण जैन परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने भक्तामर स्तोत्र की महिमा बताई। अध्यक्ष हेमंत जैन ने श्लोकों का उच्चारण किया। विनोद जैन ने दीप स्वास्तिक मांडले पर विराजमान कराए। इसके बाद सामूहिक आरती हुई। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में लघु कथाओं के माध्यम से जैन धर्म पर प्रकाश डाला। लकी ड्रॉ के माध्यम से समयबद्धता पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में नवीन, संजय, मयंक, विनय, रमेश, मुकेश, सौरभ, उषा रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें