फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा पर ध्यान देने से ही समाज की तरक्की : मुंशीराम पाल

विज्ञापन
अ​खिल भरतीय खटीक समाज के सम्मान समारोह में मंच पर उप​स्थित अ​​थिति फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। अखिल भारतीय खटीक समाज का सम्मान समारोह कार्यक्रम जानी में जगत नारायण फार्म हाउस में आयोजित किया गया। इसमें समाज के मुख्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। समारोह में काफी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंशीराम पाल रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी तरक्की करता है, जब समाज के लोग शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि समाज में युवाओं को नशे की लत से बचना चाहिए। पूर्व विधायक विनोद खटीक ने कहा कि राजनीति में समाज को अपना हिस्सा मांगना चाहिए। कार्यक्रम में समाज के मुख्य पदोंं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मुनि प्रधान उर्फ वचन सिंह, आत्माराम मुंडे रहे। पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया, गोविंद सोनकर, विजय सोनकर, केदारनाथ सोनकर, अजय सोनकर, राहुल सोनकर (एडवोकेट), रवि कटारिया, प्रदीप तोमर, विजेंद्र बिल्टोरिया, संदीप, ओमवीर सिंह, अशोक, जतिन सूर्यवंशी, मनीष भटीपुरा, राहुल, शानू, विभु भगवानपुर, सुजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें