मुजफ्फरनगर के जानसठ में दादा की मृत्यु होने पर उनके शव को सुपुर्द ए खाक करने को कब्र खोदने गए पौत्र की भी हार्टअटैक से कब्रिस्तान में ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में दादा और पौत्र को बराबर- बराबर कब्रों में सुपुर्द ए खाक किया।
कस्बे के मोहल्ला चौक बेरियान निवासी वृद्ध यूसुफ पुत्र सत्तू की बृहस्पतिवार की शाम अचानक मौत हो गई थी। मृतक वृद्ध के परिवार का पौत्र 42 वर्षीय सलीम पुत्र शकील मोहल्ले के चार-पांच युवकों के साथ दादा के शव को सुपुर्द ए खाक करने को कब्रिस्तान में कब्र खोदने गया था। उसी दौरान कब्र खोदते हुए सलीम ने मजाक करते हुए युवकों से कहने लगा कि बराबर में एक कब्र और खोद लो, आजकल समय ही ऐसा चल रहा है। देश में कोरोना जैसी महामारी चल रही है। न जाने कब क्या हो जाए। उसके मजाक में कही गई बातें चंद मिनटों के बाद ही सच साबित हो गई। कब्र खोदते हुए सलीम की अचानक हार्टअटैक होने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पूर्व चेयरमैन अतीक उर रहमान अंसारी का निधन, कस्बे में दौड़ी शोक की लहर
वहीं कब्रिस्तान में सलीम की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालात ऐसे बन गए कि कुछ समय बाद ही पौत्र की कब्र भी उसके दादा के बराबर में ही खोदनी पड़ गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों के शवों को कब्रिस्तान में बराबर- बराबर खोदी गई कब्रों में सुपुर्द ए खाक किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/