फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फॉलोअर्स के लिए खतरनाक खेल, सोशल मीडिया बना स्टेज

विज्ञापन
ट्रैक्टर पर खड़े होकर नाचते युवक। स्त्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सोशल मीडिया पर फाॅलोअर्स और लाइक बढ़ाने की युवाओं में होड़ मची है। कुछ युवा बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी कर जान को जोखिम में डाल रहे हैं। जिले में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें युवा स्टंटबाजी कर खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इसका मकसद फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सिर्फ ज्यादा से ज्यादा लाइक और फॉलोअर्स हासिल करना होता है।
जिले में एक जनवरी 2025 से अब तक स्टंटबाजी के 113 मामले सामने आ चुके हैं, जिनके यातायात पुलिस ने चालान किया है। इनसे पुलिस ने 11.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इनके अलावा संबंधित थानों क्षेत्रों में भी पुलिस स्टंटबाजी में कार्रवाई करती है जो आंकड़ा 30 के पार है। कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर वीडियो बनाकर यह दिखाने की कोशिश की कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। कई बार ये वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। कुछ युवा स्टंट को ज्यादा खतरनाक ढंग से दिखाने के लिए एआई का भी इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता व पहचान पाने की चाह
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन तिवारी बताते हैं कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और पहचान पाने की चाह में युवा ऐसे कदम उठाते हैं। लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स को सफलता का पैमाना मानने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। जब किसी पोस्ट पर ज्यादा प्रतिक्रिया मिलती है तो युवाओं को तुरंत पहचान मिलती है।

ट्रैक्टर पर खड़े होकर नाचते युवक। स्त्रोत-सोशल मीडिया

ट्रैक्टर पर खड़े होकर नाचते युवक। स्त्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें