सहारनपुर में बरसात के बाद खिली धूंप में जंपिंग झूले का आनंद लेत बच्चे
- शनिवार को न्यूनतम 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। दोपहर तक धूप के बाद फिर से बादल निकल आए।
जनपद में बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार की शाम तक बूंदाबांदी हुई थी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में पांच और अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट रही थी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग का अनुमान था कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। शनिवार को सुबह से ही धूप रही। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, वह बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
मार्च में कभी नहीं हुई इतनी ठंड
दो दिन की बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण 20 मार्च को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। नतीजा, 20 मार्च की रात लोगों को पंखें बंद रखने पड़े। साथ ही सर्दी से बचाव के लिए कंबल ओढ़कर सोना पड़ा। दिन में भी लोग स्वेटर और हल्की जैकेट पहने थे। मौसम विभाग के अनुसार बीते कई वर्ष में अधिकतम तापमान इतना कम नहीं रहा।
बीते सात दिन का तापमान
तिथिन्यूनतम-अधिकतम
21 मार्च1325
20 मार्च1013
19 मार्च1523
18 मार्च1429
17 मार्च1330
16 मार्च1228
15 मार्च1528