राजकीय आश्रम पद्धति में मेघावी बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय) में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक व जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे।
शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने का आह्वान किया।
गत वर्ष के मेधावी छात्रों को चेयरपर्सन व जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। सुधा खटीक ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। नगर पंचायत कार्यालय पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। पीएम राजकीय इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने चित्र का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
राजकीय आश्रम पद्धति में मेघावी बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि स्रोत संवाद