संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के शिव चौक स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का एक सप्ताह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मामले में उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही है।
छबड़िया मार्ग पर शिव चौक के पास मंदिर में बीते मंगलवार की सुबह बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुजारी सुरेंद्र तिवारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर के दो दानपात्र खाली थे, जबकि एक दानपात्र गायब था। मंदिर के सेवादार विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बताया कि देर रात चोर दानपात्र से नकदी निकालने के साथ ही एक दानपात्र अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन देकर शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस अब तक घटना का खुलासा करने में विफल रही है।