हर साल 14 फरवरी को पूरे देश में प्रेम दिवस यानी 'वैलेंटाइन डे' मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को फ्लार्स और गिफ्ट्स देते हैं। खास बात यह है कि इस दिन लोग अपने चाहने वाले पर ज्यादा से ज्यादा प्यार जताने की कोशिश करते हैं और हर पल उन्हें खुश रखने की बात करते हैं। कहा जाता है कि दो प्यार करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है और इस दिन अधिक से अधिक प्रेमी युगल मिलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। बताया जाता है कि फरवरी माह को प्यार का महीना माना जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी वैलेंटाइन डे के मौके पर शहर के सभी पार्क झमाझम भरे नजर आएंगे। हालांकि इस बीच पुलिस प्रशासन का भी तगड़ा पहरा रहेगा। इससे पहले लोगों ने रोज डे, यानि गुलाब दिवस मनाया। गुलाब दिवस के लिए बाजार में गिफ्ट गैलरीज के साथ उपहारों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली थी। अब आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड, साकेत, बेगमपुल बाजार, पीएल शर्मा रोड बाजार एवं वेस्टर्न कचहरी रोड के बाजार वैलेंटाइन डे के तोहफे सज गए। इस बार डांसिंग मैग्नेट डॉल, क्रिस्टल रोज, गोल्ड रोज़ और लाइटिंग टेडी प्रमुख हैं।
लाइटिंग टेडी, लव कैप्सूल, डांसिंग डॉल
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन
वैलेंटाइन डे के बाजार में चॉकलेट फज़, चॉकलेट बंच, चॉकलेट बुके है। सात रंग की लाइट वाला मेक इन इंडिया टेडी बियर है। 1899 रुपये कीमत का यह टेडी बैटरी से चलता है। लाल, हरी, नीली, पीली रोशनी देता है। प्यार के संदेशों से भरे लव कैप्सूल हैं। हर दिन के लिए एक नया कैप्सूल है। डांसिंग कपल की बजाय इस बार डांसिंग डॉल है। पियानो पर मैग्नेट की सहायता से इस डांसिंग डॉल को सेट किया है, जो बटन दबाते ही पियानो पर बने स्टेज पर डांस करती है। पियानो में म्यूजिक बजता है उसी के साथ यह गुड़िया डांस भी करती है। युगलों को यह उपहार काफी लुभा रहा है। इसकी कीमत 600 रुपये से प्रारंभ है।
रोज डे के लिए थाइलैंड से आया गुलाब
वैलेंटाइन डे
गिफ्ट गैलरीज, फ्लॉवर शॉप पर रोज़ डे के लिए खास लाल गुलाब, ट्यूब रोज आए हैं। सिंगल रोज के अलावा रोज बॉस्केट, रोज बंच, रोज बॉस्केट और रोज बुके भी खासतौर पर तैयार हो रहे हैं। गुलाब की कीमत एक पीस 50 रुपये है। 5 गुलाबों का बुके 250 रुपये में दिया जा रहा है। लाल, गुलाबी, नारंगी गुलाब की ज्यादा मांग है। 20 दिनों तक स्टे करने वाला यह ट्यूब रोज मलेशिया, थाइलैंड से मंगाया जाता है।
उपहार में दें क्रिस्टल गुलाब
वैलेंटाइन डे
वास्तविक गुलाब के अलावा बाजार में आर्टिफिशियल गुलाब भी हैं। गिफ्ट गैलरीज पर आर्टिफिशियल गुलाब में काफी आइटम हैं। हरी पत्तियों, लाल पंखुड़ी से सजा 150 रुपये का क्रिस्टल रोज, 350 रुपये में गोल्ड प्लेटेड रोज, 200 रुपये का मैरुन बेलवेट रोज है। गुलाब का पिलो, गुलाब कुशन, गुलाब से सजे कॉफी मग, गुलाब की डायरी, छोटा गुलाब, गुलाब की विंडचाइम भी रोज डे पर अच्छा विकल्प है। गुलाब का ज्वैलरी बॉक्स इसकी कीमत 250 रुपये है।
कंफेशन, फ्लर्टिंग और ब्रेकअप डे
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन
वैलेंटाइन डे का जश्न इस बार 7 नहीं पूरे 15 दिन मनेगा। 7 से 21 फरवरी तक अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। प्रमुख बात यह कि दोस्ती के इस महोत्सव में दोस्ती की मनुहार होगी, इसके बाद ब्रेकअप डे भी मनाया जाएगा। वेलेंटाइन डे के कैलेंडर में 14 फरवरी से पहले चॉकलेट डे, टेडी डे, रोज डे, प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन डे के बाद किक डे, फ्लर्टिंग डे, कंफेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे भी मनाया जाएगा।
जानिए सभी 'डे'
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन
तिथियां दिवस
7 फरवरी- रोज डे
8 फरवरी- प्रपोज डे
9 फरवरी-चॉकलेट डे
10 फरवरी- टेडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिस
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे
15 फरवरी- स्लैप डे
16 फरवरी- किक डे
17 फरवरी- परफ्यूम डे
18 फरवरी- फ्लर्टिंग डे
19 फरवरी- कंफेशन डे
20 फरवरी- मिसिंग डे
21 फरवरी- ब्रेकअप डे