फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में स्नूकर प्रतियोगिता आज से <bha>--</bha>

विज्ञापन
विज्ञापन
- देश के टॉप 16 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब की ओर से ऑल इंडिया स्नूकर प्रतियोगिता बुधवार से शुरू होगी। यह 16 अप्रैल तक चलेगी। इसमें देश के टॉप 16 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता को क्लब की ओर से 1.5 लाख रुपये और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन सचिव आनंद ने बताया कि पिछले 15 साल से क्लब की ओर से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। पिछले वर्ष विजेता को एक लाख रुपये दिए गए थे। इस बार यह राशि बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी गई है। प्रतियोगिता में भारत के नंबर दो और विश्व में 49वीं रैंक के खिलाड़ी मुंबई से आदित्य मेहता भी प्रतिभाग कर रहे हैं। वह एशियन गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। आगरा से पारस भी शामिल होंगे। पारस छह रेड स्नूकर में रजत पदक जीत चुके हैं। इंडिया के नंबर चार मलकीत सिंह, नंबर तीन रैंक के लक्ष्मण रावत, पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक, मनन चंद्रा, मोहम्मद हुसैन जैसे बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, हरियणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली समेत कई राज्यों से नंबर एक खिलाड़ी के साथ अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। पिछले वर्ष 64 खिलाड़ी आए थे। इस बार 76 एंट्री आ चुकी हैं। टूर्नामेंट में बिलियर्ड्स स्नूकर फेडरेशन को भी जोड़ा गया है। इससे आने वाले समय में यहां मेरठ में मास्टर बीएसएफ टूर्नामेंट भी हो सकेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन दोपहर एक बजे होगा। टूर्नामेंट के विजेता को 1.5 लाख रुपये, उप विजेता को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है स्नूकर
स्नूकर एक क्यू स्पोर्ट है। यह हरे रंग की बड़ी मेज पर खेला जाता है। यह खेल 22 गेंद से खेला जाता है। इसमें 15 गेंद लाल, छह रंगीन और एक सफेद होती है। इसमें खिलाड़ी स्टिक (क्यू) से सफेद गेंद को मारकर लाल और फिर रंगीन गेंदों को निर्धारित क्रम में पॉकेट में डालते हैं। यह सटीक निशाने का खेल है। इसमें खिलाड़ी एक लाल गेंद और फिर एक रंगीन गेंद को पॉकेट में डालकर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। अलग-अलग रंग की गेंद के अंक अलग होते हैं। टेबल पर चार कोने और दो किनारों के बीच कुल छह पॉकेट होती हैं। यह बिलियर्ड से अलग खेल है। बिलियर्ड तीन गेंद से और स्नूकर 22 गेंद से खेला जाता है। इसमें एकल में दो खिलाड़ी और टीम इवेंट में चार खिलाड़ी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें