फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी चौराहे पर सांप पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरी चौराहे पर सांप और प्रभातनगर में गीदड़ को पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। सर्द मौसम में वन्य जीव भी काफी परेशान हैं। इसलिए वह आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने कमिश्नरी चौराहे से सांप, प्रभातनगर से गीदड़ और कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक चील को पकड़ने के बाद सुरक्षित जंगल में छुड़वाया। इसके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे वन्य जीव दिखाई दें तो सूचना देकर उन्हें सुरक्षित स्थल पर भिजवाने में सहयोग दें।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर के एक सांप कमिश्नरी चौराहे पर दिखाई दिया तो कुछ लोग उसे काफी देर तक देखते रहे। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन दरोगा मोहन सिंह, गौरव कुमार, गोपाल और सुरेश यहां पहुंचे और सांप को पकड़ लिया। जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने प्रतापनगर से एक गीदड़ और कंकरखेड़ा से चील को भी पकड़ा है। उन्हें सकुशल जंगल में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वन्य जीव मिल जाएं तो उन्हें मारने की कोशिश न करें, समय पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें