फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप पकड़ने के दौरान युवक को डंसा, कुछ ही देर में हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। सरधना तहसील में अधिवक्ता के चेंबर से सांप पकड़ने के दौरान एक युवक को डंस लिया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तहसील परिसर में बुधवार दोपहर के समय एक अधिवक्ता के चेंबर में सांप दिखाई पड़ा। सांप होने की जानकारी पर आसपास के लोग वहां जुट गए और उसने बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इसी बीच मोहल्ला सांसीपुरा निवासी 25 वर्षीय डेनियल पुत्र ताराचंद भी मौके पर जा पहुंचा। वह सांप पकड़ने के लिए चेंबर में घुस गया। काफी मशक्कत के बाद उसने सांप को तो पकड़ लिया। परंतु इस दौरान सांप ने उसे कई बार डंस लिया। थोड़ी देर में ही डेनियल की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां युवक की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें