फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई जा रही 40 लाख रुपये की शराब पकड़ी

Sat, 12 Oct 2019 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सरसावा (सहारनपुर)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग ने चंडीगढ़ से तस्करी कर ट्रक में ले जाई जा रही करीब 40 लाख रुपये कीमत की 600 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बेखौफ बदमाश, अब मेरठ में भाजपा सभासद की गोली मारकर हत्या

शुक्रवार शाम सात बजे सरसावा एसओ प्रमोद कुमार और आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा यमुना पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय हरियाणा की ओर से एक ट्रक आ रहा था। पुलिस ने जैसे ही ट्रक रोका, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने क्लीनर को पकड़कर ट्रक की तलाशी ली। अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों की 600 पेटियां बरामद हुईं। आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि क्लीनर ने बताया कि शराब चंडीगढ़ की एक फैक्ट्री से लोड की गई थी, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। 

यूपी के भाव के अनुसार शराब की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है। एसओ ने बताया कि क्लीनर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें