सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से हस्तिनापुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। परिचालक नौशाद के मुताबिक घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में इंचौली गांव निवाी महिला नसीमा व उसका बेटा फरीद, मीरापुर निवासी अकरम एवं सौपरी गांव निवासी हरबीर घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
पहले भी हो चुके हादसे
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पहले भी प्राइवेट, रोडवेज बसों के हादसे हो चुके हैं। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इंचौली थाना क्षेत्र में सैनी पुल, मसूरी भट्टा, बना पेट्रोल पंप आदि स्थान एक्सिडेंटल जोन में आते हैं। यहां पिछले तीन सालों में आधा दर्जन हादसे हो चुके हैं। दो साल पहले सैनी पुल पर बस बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई थी और आग लग गई थी। घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए थे।