फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मार्ट मीटर की 53 हजार शिकायतों का किया निस्तारण

Sun, 28 Jun 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर से संबंधित 53068 शिकायतों का निस्तारण किया है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में यह कार्य किया गया।
विज्ञापन

15 मई से 30 जून तक अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालयों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। डिस्कॉम के 14 जिलों में इन शिविरों में कई प्रकरणों का समाधान हुआ। इनमें स्मार्ट मीटर ऐप से संबंधित 15,626 शिकायतें शामिल हैं। बिल संशोधन के 11,674 और मोबाइल नंबर अपडेट के 15,783 प्रकरण निपटाए गए। अन्य सेवा श्रेणी के 9,985 मामलों का भी समाधान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें