फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का वायु गणवत्ता सूचकांक थोड़ा सुधरा, अभी भी खतरनाक स्तर पर

Sat, 02 Nov 2019 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मास्क पहनकर घूमते लोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। नवंबर के पहले दिन मेरठ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार के बावजूद स्थिति गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार के 459 के मुकाबले शुक्रवार को एक्यूआई 411 दर्ज किया गया। गंगानगर, जयभीमनगर और पल्लवपुरम में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर सामान्य से कई गुना अधिक बना हुआ है। यह फेफड़े और श्वसन तंत्र के लिए घातक है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 48 घंटे तक कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली और दीपावली पर चलाए गए पटाखों की वजह से हवा ने भयावह रूप ले लिया है। वायु प्रदूषण के वार से हर कोई परेशान है। अस्पतालों में सांस रोगियों के साथ आंख में जलन की शिकायत लेकर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम कार्यालय के मुताबिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 88 व न्यूनतम 54 प्रतिशत रही।

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि रात के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई है। रात का मौसम सर्द हो रहा है और स्मॉग का असर भी बढ़ रहा है। अभी 48 घंटे तक स्मॉग का असर रहेगा। तीन नवंबर से हवा की गति बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद स्मॉग का असर कम हो सकता है।

एक्यूआई में थोड़ी गिरावट आई है। इसे और कम करने के लिए काम किया जा रहा है। नाइट पेट्रोलिंग टीम तेजी से काम कर रही है। दिन और रात में पुलिस प्रशासन की मदद से टीम जगह-जगह छापे की कार्रवाई तेज करेगी। कहीं प्रतिबंधित ईंधन जलता मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

शहर में प्रदूषण का लेवल
  • पल्लवपुरम 427
  • गंगानगर 399
  • जयभीनगर 404
  • लालकुर्ती- 387
  • ईव्ज चौराहा 377
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें