फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डाक कांवड़ का डीजे देखने गए किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 28 Jul 2022 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को डाक कांवड़ देखने गए एक किशोर की डीजे की तेज धमक से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया जिस कारण मौत की पुष्टि नहीं हो सकी। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने नम आंखों से पुष्कर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जागृति विहार में डाक कांवड़ देखने गया पुष्कर अग्रवाल (16) की मंगलवार रात मौत हो गई। पुष्कर के दोस्तों ने बताया कि डीजे की तेज धमक से पुष्कर बेहोश हो गया। उन्होंने उसे होश में लाने की तमाम कोशिश की पर वह होश में नहीं आया। वे उसे घर ले आए जहां परिजन अस्पताल में ले गए। डॉक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया के मकान पर दबिश, छह पकड़े, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध, बैठी जांच

शास्त्रीनगर आई ब्लाक में व्यापारी अमित अग्रवाल का परिवार रहता है। उनका बेटा पुष्कर 12वीं का छात्रा था। मंगलवार रात 11 बजे पुष्कर अपने दोस्तों के साथ जागृति विहार में डाक कांवड़ देखने गया था। बताया कि डाक कांवड़ में तेज धमक के साथ डीजे बज रहा था जिसकी वजह से पुष्कर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अमित अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में ले गए तो डॉक्टरोें ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस वजह से मौत के कारण की कोई मेडिकल पुष्टि नहीं हो सकी। परिजन शव को रात में घर ले गए। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने पुष्कर का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें