उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना थानाक्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
शुक्रवार रात को कस्बा कैराना की एक कालोनी में छह वर्षीय बच्ची को कालोनी का 15 वर्षीय किशोर बहला.फुसलाकर पास के जंगल में ले गया था। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी थी। रात में ही एसपी नित्यानंद रायए एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
पुलिस ने देर रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/