फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाना के साथ साइकिल पर जा रहे छह वर्षीय मासूम को कैंटर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- नंगला ताशी चौकी के सामने यू-टर्न लेते समय हुआ हादसा, नाना भी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की सरधना रोड पर नंगला ताशी चौकी के सामने शनिवार सुबह नाना इकराम खान के साथ साइकिल पर जा रहे 6 वर्षीय अरमान को कैंटर ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। मासूम की कैंटर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कैंटर कब्जे में ले लिया है।
सैनिक विहार कॉलोनी निवासी इकराम खान ने बताया कि उनकी बेटी नुसरत की शादी खतौली की नई बस्ती निवासी कादिर के साथ हुई थी। बेटी करीब 15 दिन पहले अपने बेटे अरमान और दो वर्षीय बेटी जरताबिश के साथ मायके आई थी। बच्चा खतौली के एक मदरसे में दूसरी कक्षा का छात्र था। शनिवार सुबह अरमान अपने नाना के साथ साइकिल पर बैठकर किसी काम से कंकरखेड़ा जा रहा था। जैसे ही दोनों सरधना रोड स्थित नंगलाताशी चौकी के सामने पहुंचे, तभी सरधना की ओर से आ रहे कैंटर चालक ने अचानक यू-टर्न लेने का प्रयास किया। इसी दौरान कैंटर की साइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और कैंटर के पहिये की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।हादसे में नाना इकराम भी गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर चालक जान मोहम्मद निवासी जानसठ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां नुसरत और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि चालक व कैंटर कब्जे में है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें