फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना और सरूरपुर थाना क्षेत्र में बनाई गई छह अस्थायी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/सरूरपुर। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सरधना और सरूरपुर थाना क्षेत्र में छह अस्थायी पुलिस चौकियाें का गठन किया है। एसएसपी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने, शांति व कानून-व्यवस्था के लिए अस्थायी चौकियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सरधना में चार और सरूरपुर थाना क्षेत्र में दो चौकियों का गठन किया गया है। थाना सरधना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी कुशावली, अटेरना पुल, दौराला पुल व नानू पुल अस्थायी चौकियां व सरूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत चौकी भूनी व कस्बा करनावल में अस्थायी दाे चौकियों का गठन किया गया। थाने से अधिक दूरी होने के कारण क्षेत्रवासियों की ओर से काफी समय से पुलिस चौकी का गठन किए जाने की भी मांग की जा रही थी। इन चौकियों के अंतर्गत पड़ने वालों गांवों की जनता पुलिस चौकियों पर जाकर अपनी समस्या आसानी से बता पाएगी।
चौकी कुशावली क्षेत्र में गांव महादेव, दौलतपुर, कालंद, नवाबगढ़ी, भामौरी, कुशावली, नंगला आर्डर, झिटकरी, सांसीपुरा रहेंगे। अटेरना पुल चौकी क्षेत्र में गांव मेहरमती मीणा, कपसाढ, कुलंजन, मदारपुरा, मिलक, मानपुरी, चकबंदी, अटेरना, अलीपुर, टेहरकी रहेंगे। चौकी दौराला पुल क्षेत्र में गांव समसपुर सुरानी, बेगमाबाद, अहमदाबाद, मंढियाई खुर्द, खिर्वा जलालपुर, खिर्वा नौआबाद, बहादरपुर, दुर्वेशपुर, बुबकपुर रहेंगे। चौकी नानू पुल क्षेत्र में गांव चांदना, जुल्हेड़ा, मेहरमती गणेशपुर, मंढियाई कला, दबथुआ, रतनगढ़ी, नानू, रतौली, भलसोना, ईकड़ी, पोहल्ली, दबथुवा गढ़ी रहेंगे। जबकि सरूरपुर के भूनी चौकी में गांव सरूरपुर, डाहर, रिठाली, गोटका, भूनी, कक्केपुर, भूनी टोल प्लाजा रहेंगे। वहीं, कस्बा करनावल चौकी क्षेत्र में कस्बा करनावल, पथौली, दुर्जनपुर, रामपुर मोती, फतेहपुर व भावा नगला रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें