फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: घर के अंदर निकले सीतालाठी प्रजाति के छह सांप, इलाके में मचा हड़कंप

Fri, 17 Jul 2020 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घर में छह सांप निकले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कालागढ़ की नई कॉलोनी में सीतालाठी प्रजाति के छह सांप एक ही घर में निकले। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने पकड़कर वनों में छोड़ दिया। दो सांपों ने सर्पमित्र पर हमला कर उसके हाथ में काट लिया। बता दें कि इस कॉलोनी के वन क्षेत्र से सटा होने के कारण यहां पूर्व में दुर्लभ प्रजाति के सांप घरों के अंदर से पकडे़ गए हैं।

विज्ञापन


कालागढ़ की नई कॉलोनी में बी 18 में अख्तर हुसैन का परिवार रहता है। शुक्रवार को उनके यहां सांप निकलने की सूचना पर सर्पमित्र कुमार दीपक टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने एक साथ छह सांप रेस्क्यू किए। जब उन्हें वनों में छोड़ने जा रहे थे, तो जैसे ही उन्हें किट से बाहर किया तो दो सांपों ने उन पर हमला कर दिया। उनके हाथ की उंगली व कलाई पर काट लिया। सांपों को वनों में छोड़कर दीपक कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: सवालों के घेरे में खाकी, आखिर पुलिसकर्मियों को क्यों मौज-मस्ती करा रहा ये वांटेड, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के सांप अधिक जहरीले नहीं होते हैं। इससे पूर्व भी इस कॉलोनी से कोबरा, करैत, वाइपर, रैटकिल आदि प्रजाति के सांप पकडे़ जा चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें