फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो कांवड़िया सहित छह घायल

विज्ञापन
खरखौदा में सड़क हादसे में घायल कावड़िया इलाज कराते हए(संवाद)
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो कांवड़ियों सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के कोल रोड पर एक थ्री व्हीलर पलट गया। इसमें मुंडाली निवासी सनव्वर पुत्र इदरीश व शहजाद पुत्र जुल्फीकार घायल हो गए। दोनों को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, सिकंदराबाद के कायस्थ बड्ढा निवासी शिवम पुत्र बिरजू अपने साथी पवन पुत्र प्रहलाद के साथ हरिद्वार से बाइक पर कांवड़ लेकर आ रहे थे। बाइक चला रहे पवन को अचानक नींद आ गई और उसकी बाइक हाईवे पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास डिवाइडर से टकरा गई। दोनों कांवड़िया घायल हो गए। दोनों को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव त्यौड़ी निवासी रिजवान और उसका पिता बाइक पर मेरठ जा रहे थे। उनकी बाइक गांव फफूंडा के पास पहुंची तो जंगली जानवर से टकराकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें भी मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें