मेरठ। एसपी सिटी की स्पेशल टीम ने कई थानों की फोर्स के साथ रविवार सुबह ऊंचा सद्दीकनगर में एक गोदाम में छापा मारा। यहां गैंगस्टर शोएब अपने साथियों के साथ मिनी कमेला चलाता पकड़ा गया। टीम ने यहां से ऊंचा सद्दीकनगर शोएब, बनी सराय कोतवाली निवासी जावेद, रसीद नगर निवासी नईम, श्याम नगर निवासी शहजाद, राधना वाली गली निवासी आरिफ और चमड़ा पैंठ निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि लापरवाही बरतने पर पिलोखेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मानेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया है और सिपाही वैभव को निलंबित किया है। मौके से 170 किलो मीट, एक भैंस और पशु काटने के औजार बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सूचना मिली कि ऊंचा सद्दीकनगर में कई दिनों से अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। एसपी सिटी ने कोतवाली, देहली गेट पुलिस की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने पड़ताल की तो वहां चल रहे मिनी कमेला का खुलासा हुआ। यहां से कुछ पशुओं के अवशेष भी मिले। टीम ने अवशेष भी कब्जे में लिए। जांच के लिए लैब में मीट भेजा गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि अवैध रूप से कटान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी थाने की पुलिस को कटान करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को कार्रवाई से रखा दूर शुरुआती कार्रवाई के दौरान लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को दूर रखा गया। एसपी सिटी ने बताया कि जब मिनी कमेला पकड़ा गया। इसके बाद लिसाड़ी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई करने के लिए बुलाया गया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हत्या के मामले में भी जा चुका जेल गैंगस्टर शोएब ब्रह्मपुरी थाने के गैंगस्टर शोएब हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। ब्रह्मपुरी थाने में उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। संवाद