माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित फ्लैट को घटी दरों पर खरीदा जा सकता है। फ्लैट के दाम 15 फीसदी तक घटा दिए हैं। ऐसे में नौ लाख रुपये तक कीमतें कम हो गई हैं। विभाग की ओर से अब पंजीकरण तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब आवेदक 26 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। इनमें 32, 57 और 64 वर्ग मीटर के फ्लैट जी प्लस थ्री यानि ग्राउंड फ्लोर के भी होंगे। ऊपर तीन मंजिला मकान के तौर पर ब्लॉक बनाए गए हैं। संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अब तीन महीने में भुगतान पर 15 फीसदी और दो महीने में भुगतान पर 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी। छूट के बाद काफी संख्या में लोग रोजाना फ्लैट की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। जागृति विहार एक्सटेंशन 700 एकड़ में बनी शहर की सबसे बड़ी योजना है।