फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे से छह मजदूर परिवारों को बंधनमुक्त कराया

विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर अपनी समस्या सुनाते मजदूर परिवार। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर(मेरठ)। तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस बल को साथ मंगलवार को सरूरपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में एक भट्ठे पर बंधक बनाकर रखे गये छह मजदूर परिवारों को बंधनमुक्त कराया। बंधक बनाकर रखने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हर्रा-खेड़ी मार्ग पर विनोद कुमार जैन का किशोर ब्रिक फील्ड के नाम से भट्ठा है। मंगलवार को उसी भट्टे पर काम करने वाले कुछ मजदूरों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करके भट्ठे पर जबरन कई माह से बंधक बनाया हुआ है और मजदूरी भी नहीं दे रहा है। कई दिन से खाना भी ठीक से नहीं मिला है। इस सब का विरोध किया जाता है तो मारपीट करते हैं। परिवार में महिलाएं व बच्चे भी है। छह परिवारों को बंधक बनाने की सूचना पर नायब तहसीलदार रती और सरूरपुर थाना व पुलिस डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां भट्ठे पर भारी पुलिस बल को देखकर हड़कंप मच गया। इसके बाद में बंधक बनाकर रखे गए मजदूरों परिवार से नायब तहसीलदार द्वारा विस्तार से पूछताछ व बातचीत की गई। इस बारे में खिवाई चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह ने बताया कि सभी छह परिवार वालों को शिकायत के बाद बंधनमुक्त करके उनके घरों पर सकुशल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें