फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर तिराहे पर सर्विस रोड पर हुआ रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर तिराहे पर सर्विस रोड पर हुआ रूट डायवर्जन
विज्ञापन

परतापुर। मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेस वे स्थित परतापुर तिराहे पर मंगलवार को एनएचएआई ने रूट डायवर्जन कर दिया। अब मेरठ व देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहन तिराहे से भूडबराल रजवाहे तक बनी सर्विस रोड से जाने लगे हैं।
एक्सप्रेस वे के मुख्य प्वांइट परतापुर तिराहे पर तीसरी बार मंगलवार को रूट डायवर्ट किया गया है। अभी तक मेरठ से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से मेरठ व देहरादून जाने वाले वाहन आरओबी के नीचे से जा रहे थे अब रूट डायवर्ट होने के बाद मेरठ व देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहन सर्विस रोड से ही जा सकेगें। आरओबी के नीचे सिर्फ वनवे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तिराहे पर बनने वाले रैंप के कार्य ने भी गति पकड ली। यहां रैंप के लिए चार पिलर बनाए जाएंगे। दूसरी ओर मेरठ दिल्ली रेलवे लाइन पर बनने वाले ब्रिज के लिए मंगलवार को अत्याधुनिक पाइलिंग मशीन मंगा ली गई है। एनएचएआई के चौथे चरण में 75 प्रतिशत कार्य होने की उम्मीद है। रेलवे लाइन पर ब्रिज का कार्य होते ही यहां से परतापुर तिराहे व ज्ञानस्थली जैन मंदिर तक कनेक्टिविटी दे दी जाएगी। उधर एक सप्ताह से बंद चल रहे कार्य को एनसीआरटीसी ने मंगलवार से गति दे दी। मार्ग चौड़ीकरण पर फिर से लेबलिंग की जाने लगी। मिट्टी सूखने के बाद यहां पक्की सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें