फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कार से छह किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद

Fri, 10 Jul 2026 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दौराला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से छह किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से छह किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस दौराला चौपला फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार बरनावा (बागपत) निवासी विकास त्यागी, लिसाड़ी गेट निवासी फिरोज, डगरपुर खेकड़ा बागपत निवासी जोगिंदर को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कार की डिग्गी से एक प्लास्टिक के बोरे में रखा गांजा निकालकर पुलिस को सौंप दिया। प्लास्टिक के बोरे से छह किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर विभिन्न स्थानों पर बेचते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें