मवाना। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए के ए एस इंटर काॅलिज में 15 जुलाई को पुस्तक मेले का आयोजन होगा। प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर मेला लगाया जाएगा। विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में परिषद द्वारा निर्धारित अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों के अलावा कोई अन्य बाहरी पुस्तकें नहीं पढ़ाई जाएंगी। इसी क्रम में छात्रों को सीधे प्रकाशकों के माध्यम से सही और सस्ते दामों पर किताबें उपलब्ध कराने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। संवाद