गैंगेस्टर में गिरफ्तार हुए भाई बहन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपी भाई बहन को जोगियान पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इन पर वर्ष 2018 और इसके बाद धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मामले दर्ज हैं। नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हीरालाल लूथरा और ऊषा लूथरा निवासी केशव नगर नुमाइश कैंप हैं।
बताया गया कि महिला कुछ दिन पहले सहारनपुर से भागकर मेरठ आ गई जहां वह इलाज के लिए दर दर भटकती रही। आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा सकी इस कारण वह अपने भाई के साथ रेहड़ी पर सवार होकर इलाज के लिए अधिकारियों से गुहार लगाती रही। महिला का रूप इतना बदल चुका था कि उसे पहचानना मुश्किल था।
पुलिस के अनुसार महिला उषा लूथरा व उसके भाई हीरालाल लूथरा निवसी नुमाइश कैंप को गिरफ्तार किया गया है। महिला के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से बीमार रहने पर महिला को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी।
बताया गया कि महिला मेरठ में झुग्गी झोंपड़ियों में रहकर अपना गुजारा कर रही थी। जिसके बाद कुछ समय पहले वह सहारनपुर लौट आई। जानकारी के अनुसार उषा लूथरा के भाई हीरालाल लूथरा पर भी सहारनपुर नगर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
बताया गया कि महिला मेरठ में झुग्गी झोंपड़ियों में रहकर अपना गुजारा कर रही थी। जिसके बाद कुछ समय पहले वह सहारनपुर लौट आई।
गुंडा एक्ट में निरुद्ध तीन आरोपी जिला बदर किए
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) एसबी सिंह ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध तीन आरोपियों को जिला बदर किया है। उन्हें जिले की सीमा से छह माह के लिए निष्कासित किया गया है। इन आरोपियों में शाहनवाज निवासी लबकरी देवबंद, नसीम निवासी सैय्यद माजरा निवासी गागलहेड़ी, गफ्फार निवासी मोहल्ला कस्साबान बेहट शामिल है।