मालीपुर निराश्रित गौ आश्रय स्थल पर मौजूद गौ सेवा परिवार के सदस्य स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। मालीपुर में मौजूद आश्रय स्थल पर निराश्रित गोवंश के लिए गो सेवा परिवार ने छह सौ क्विंटल गेहूं का भूसा दान किया गया। इससे पूर्व भी गो सेवा परिवार ने गोशाला में गोवंश को गर्मी से निजात दिलाने के लिए पंखे लगाए गए थे।
विकास खंड हस्तिनापुर द्वारा संचालित मालीपुर गोशाला में लगभग 800 गोवंश इस समय मौजूद है। गोशाला में गोसेवा परिवार व श्वेतांबर मंदिर का विशेष सहयोग रहता है। जिससे यहां गोवंश को पर्याप्त सुविधाएं मिलती हैं। रविवार को गो सेवा परिवार के सदस्यों द्वारा गोवंशों के लिए लगभग 600 क्विंटल भूसा दान किया गया है। गोसेवा परिवार के प्रमुख सदस्य प्रदीप बवेजा ने बताया कि गो सेवा परिवार में काफी संख्या में गो सेवक जुड़े हुए हैं और हर समय गोवंश की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। परिवार की ओर से प्रतिदिन एक ट्राॅली चारा दान दिया जाता है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी लगभग एक हजार क्विंटल भूसा दान किया है। हाल ही में श्वेतांबर जैन मंदिर की ओर से दो बड़े टिन शेड का निर्माण हो जाएगा। जिससे गोवंश को काफी राहत मिलेगी। उनकी संस्था द्वारा पूर्व में भी गोसेवा रथ चलाकर घर-घर से रोटियां‚ सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री एकत्र करती है और गोशाला पहुंचती है। इस दौरान नीरज गुलाटी‚ राजी बत्रा‚ तरुण बवेजा‚ हंसराज चौहान‚ श्रीकांत गुप्ता‚ धीरू आदि मौजूद रहे। संवाद