फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह इंजनों की और की जांच, जल्द तैयार होगी रिपोर्ट, कार्रवाई करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह इंजनों की और की जांच, जल्द तैयार होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में कुछ दिन पहले शमशुद्दीन कबाड़ी से बरामद हुए 16 इंजनों की जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम लगी है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी टीम सदर बाजार थाने पहुंची और छह इंजनों की जांच की। 10 इंजनों की जांच सोमवार को की गई थी। चेसिस और इंजन नंबर घिसे मिले हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार होगी।
सदर बाजार पुलिस ने शमशुद्दीन पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। सदर बाजार पुलिस का कहना था कि एफएसएल टीम से इंजनों की जांच कराएंगे, यदि चेसिस और इंजन नंबर से छेड़छाड़ पाई गई तो आरोपी को गिरफ्तार कर चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि सोतीगंज से बरामद हुए इंजनों की जांच लगातार फॉरेंसिक टीम कर रही है। ज्यादा इंजन होने की वजह से अभी समय लग रहा है। एक दिन में करीब दस इंजनों की जांच ही टीम के द्वारा की जा रही है। अभी तक की जांच में चेसिस नंबर और इंजन नंबर घिसे हुए पाए जा रहे है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें