फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ स्वयंसेवक पर हमले के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

सोतीगंज में संघ स्वयंसेवक पर हमले में छह आरोपी गिरफ्तार
- तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने से टोकने पर किया था जानलेवा हमला
- आरोपी बोले-वह नशे में थे, पहले भी दो लोगाें को पीटा था
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संघ स्वयंसेवक राजीव सक्सेना पर जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को सदर बाजार पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजीव ने तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने से टोका था। इसके चलते उन्होंने नशे की हालत में उनकी पिटाई कर दी थी। इससे पहले भी आरोपी अलग-अलग दो जगह पर दो लोगों को पीटकर आए थे।
सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी निवासी राजीव सक्सेना रोजाना की तरह 24 मार्च को सुबह पांच बजे एसडीए सदर में संघ की शाखा में जा रहे थे। आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद भाजपाइयों और स्वयंसेवकों ने आक्रोश जताया था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो इसमें बाइक सवार हमलावरों के होने की जानकारी मिली। सटीक सूचना पर सदर पुलिस ने सोमवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी लक्ष्य तोमर, यश लोधी निवासी सुभाष नगर, आयुष यादव निवासी बेगमबाग, मयंक बेनीवाल निवासी सदर, लवी निवासी मवाना और राहुल निवासी बलवंतनगर रुड़की रोड को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजीव से पहले उन्होंने गढ़ रोड पर नंदनी बार के पास मनोज को पीटा था और फिर एक युवक के पिता पर हमला किया था। दोनों जगह पर मारपीट करने के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। सोतीगंज में राजीव ने उन्हें तेज गति में बाइक चलाने से टोक दिया था। इस पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

---
दोस्त ने पिलाई थी शराब
आरोपियों ने बताया कि मनोज नंदनी बार के पास एक दोस्त की बहन का प्रेमी था। दोस्त के कहने पर उन्होंने मनोज को पीटा। उसकी पिटाई से पहले दोस्त ने उन्हें शराब पिलाई थी। नशे में ही उन्होंने एक युवक के पिता को भी पीट दिया था। आरोपी लक्ष्य के पिता जसवीर सिंह अधिवक्ता बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें