फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 15 फरवरी से कैशलेस हो जाएगा सिवाया टोल प्लाजा, लोकल वाहन चालकों मिलेगी भारी छूट

Sat, 06 Feb 2021 04:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर का सिवाया टोल प्लाजा 15 फरवरी से कैशलेस हो जाएगा। मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि टोल प्लाजा के 10 किमी में रहने वाले लोगों को टैक्स में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश अनुसार 15 फरवरी से सभी टोल प्लाजा पर फास्टटैग से भुगतान अनिवार्य हो जाएगा। वहीं इसको लेकर लोकल के वाहन चालक जागरूक नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को दौराला के मटौर गांव में कैंप का आयोजन किया गया, लेकिन किसी भी वाहन स्वामी ने फास्टैग अपने वाहन पर नहीं लगवाया। 15 फरवरी से फास्टैग व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू होने के कारण टोल के दोनों ओर फास्टैग बिक्री के लिए कैंप खोले गए हैं। इन कैंपों पर प्रतिदिन 100 से 150 फास्टैग ही वाहनों पर लग पाते हैं। हालांकि इनमें अधिकतर टोल से गुजरने वाले बाहर के वाहन स्वामी है। अभी भी टोल प्लाजा पर 30 प्रतिशत कैश कलेक्शन हो रहा है। 

वहीं दस किमी के दायरे में आने वाले लोकल वाहन चालक अभी भी जागरूक नहीं हो रहे हैं, जबकि लोकल वाहन स्वामियों को फास्टैग लगाने से कार पर 75 प्रतिशत डिस्काउंट व कमर्शियल वाहनों को 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है। इसके लिए वाहन स्वामी को टोल प्लाजा के कार्यालय में लोकल के डॉक्यूमेंट सबमिट करने पड़ेंगे। लोकल के वाहन चालक जागरूक हो सके इसके लिए टोल प्लाजा प्रबंधक की ओर से आस पास के गांवों में फास्टटैग बिक्री के लिए कैंप लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ईंटों से वार कर किशोरी की हत्या, पहचान मिटाने के लिए जलाया शव, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


शुक्रवार को दौराला के मटौर गांव में फास्टैग का काउंटर लगाया गया। लेकिन शाम तक एक भी वाहन स्वामी ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया। सिवाया टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि लोकल लोग फास्टटैग लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिस कारण 15 फरवरी के बाद उन्हें टोल से अपने वाहन निकालने में समस्या होगी। टोल अधिकारी लगातार गांवों में काउंटर लगाकर वाहन स्वामियों को जागरूक कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें