फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की हत्या: दो दिन पहले ही प्रेमी के पास से लौटी थी इलमा, मारकर बोला भाई दिलशाद- इज्जत से समझौता नहीं

Tue, 30 Jun 2026 10:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: लोहियानगर क्षेत्र में दिलशाद ने अपनी बहन इलमा की हत्या कर दी और थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दिलशाद से पूछताछ की तो उसने कहा कि बहन को मारने का कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी दिलशाद और हत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बहन इलमा की हत्या के आरोपी दिलशाद ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसने परिवार की इज्जत के लिए बहन की हत्या की और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह इलमा अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने परिवार की नाक कटवा दी थी इसलिए रविवार को जैसे ही वह घर लौटी, उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

 

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी दिलशाद ने बताया कि इलमा का दौराला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था। हत्यारोपी और उसके परिवार से पूछताछ में सामने आया कि दिलशाद परिवार की इज्जत का हवाला देकर इलमा पर प्रेम प्रसंग खत्म करने का दबाव बना रहा था। लेकिन वह प्रेमी से बातचीत करने की जिद पर अड़ी रहती थी और दिनभर फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार दिलशाद ने कई बार फोन कर प्रेमी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
 

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब छह बजे इलमा अपने दौराला निवासी प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। दो दिन उसके साथ रहने के बाद वह मंगलवार को वापस घर लौटी। घर लौटने के कुछ ही समय बाद दिलशाद की उससे कहासुनी हुई और उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय घर में मां और अन्य परिजन मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। दिलशाद का कहना था कि वह जेल जाने को तैयार है लेकिन परिवार की आन से समझौता नहीं करेगा। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में शामिल रह चुका है।
 
विज्ञापन

छह महीने से मायके में रह रही थी इलमा
पुलिस के अनुसार 15 वर्ष की उम्र में इलमा का निकाह कर दिया गया था। करीब छह महीने पहले वह ससुराल से मायके आकर रहने लगी थी। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि इलमा के घर के पास रहने वाले एक अन्य युवक से भी संबंध हो गए थे। पड़ोसियों ने इन संबंधों की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद परिवार ने उसे काफी समझाया और ससुराल लौटने के लिए कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: तीन साल का लिव इन रिलेशन, दो साल का बेटा, अब युवक पर धर्म बदलने का दबाव बना रही महिला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें