फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 26 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, एएसडीडी मतदाताओं का सत्यापन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 275 अफसर कर रहे फील्ड में सत्यापन, पारदर्शी सूची तैयार करने पर दिया जा रहा जोर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं (एएसडीडी) का भी डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग 26 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसमें सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो जाएगी।
एएसडीडी श्रेणी में शामिल मतदाताओं के पते पर बीएलओ जाकर सत्यापन कर रहे हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जनपद के 275 अफसरों की ड्यूटी लगाई हुई है। डॉ. सिंह ने बताया कि जिले में कुल 26 लाख 99 हजार 820 मतदाता दर्ज हैं। शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। वहीं, जिन मतदाताओं के नाम-पता गलत हैं जो अन्य स्थानों पर जा चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम सूची में दोहराए गए हैं, इन सभी का फील्ड में सत्यापन कराया जा रहा है ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बने। अब 26 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीएलओ वर्ष 2003 की मतदाता सूची से भी संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए से भी आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए हैं ताकि उनका समय पर निस्तारण किया जा सके और किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। मतदाता सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। नोटिस चरण में 21 फरवरी तक गणना प्रपत्रों और आपत्तियों पर फैसले लिए जाएंगे। अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें