फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: जन्म कब हुआ इससे तय होगा कौन-सा देना होगा प्रमाणपत्र, सुनवाई के लिए मिलेंगे सात दिन

Mon, 19 Jan 2026 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut SIR Update: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं को जन्म तिथि के आधार पर तय दस्तावेज जमा करने होंगे। जिलाधिकारी ने सात दिन की सुनवाई का समय देने की बात कही है।

विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिन मतदाताओं को चुनाव आयोग से नोटिस मिला है या भविष्य में मिल सकता है उन्हें कुछ तयशुदा प्रमाण पत्र देने होंगे। आयु के मुताबिक मतदाताओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। उसके अनुसार इन्हें दस्तावेज देने होंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह का कहना है कि लोगों को सुनवाई के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। वे दस्तावेज ढंग से जमा करें और अपना नाम मतदाता सूची से जुड़वाएं। जिले में 2,75,211 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने गणना प्रपत्र तो भरकर जमा कराया लेकिन उसमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज करना अपना या अपने माता-पिता का नाम विवरण नहीं दिया है। जिनके दिए गए ब्योरे में खामियां हैं उन्हें नोटिस भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें: आखिरी सलाम: मेजर शुभम सैनी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा मेरठ

विज्ञापन

एक जुलाई 1987 से पहले जिनका जन्म हुआ है, उन्हें सिर्फ अपना दस्तावेज जमा करना है। जिसमें मार्कशीट, पासपोर्ट व जन्म प्रमाण पत्र सहित 13 प्रमाण पत्र हैं। इसी तरह से एक जुलाई 1987 के बाद और दो दिसंबर 2004 से पहले जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें अपने साथ-साथ पिता का भी दस्तावेज देना होगा। वहीं, दो दिसंबर 2004 के बाद जिन लोगों का जन्म हुआ है, उनको अपने साथ माता और पिता के भी दस्तावेज जमा करने होंगे। 

उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद कम से कम सात दिनों का समय सुनवाई के लिए दिया जाएगा। नोटिस दो कापियों में होगी और उसमें कौन-कौन से दस्तावेज देने हैं, इसकी जानकारी दी गई होगी। लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर रहे हैं। 
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण 
निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जिले के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्र 48-मेरठ के बूथ संख्या 100,101,102 मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल रामबाग, विधानसभा क्षेत्र 49-मेरठ दक्षिण के बूथ 381 से 388 विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया।

इसके अलावा बूथ संख्या 390 से 393 मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, विधानसभा क्षेत्र-46 किठौर बूथ संख्या 245, 248 आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। ड्राफ्ट लिस्ट में प्राप्त दावे, आपत्ति एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें