फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर घुसपैठियों की होगी पहचान : हरवीर पाल

विज्ञापन
कैली में एसआईआर को लेकर बूथ अध्यक्षों को जानकारी देते जिला अध्यक्ष हरवीर पाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कैली में किसान मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र त्यागी के आवास पर एसआईआर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने एसआईआर को लेकर कई जानकारियां दी।
खरखौदा मंडल के गांव कैली में पहली बार पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने बताया कि 20-25 वर्षों से देश के अंदर घुसपैठिए ने अपने कागज बनवाए हैं। देश में मतदाताओं की सही गिनती व शुद्ध जानकारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से ही देश में घुसे अवैध घुसपैठियों की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने एसआईआर को लेकर सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्षों से विस्तार से चर्चा की तथा सभी को जिम्मेदारी दी कि वह अपने बूथों से मतदाता पुनर्निरीक्षण में छूट गए तथा जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली उनकी सूची तैयार कर बीएलओ को सौंप दें। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का ग्रामीणों ने स्वागत भी किया। कार्यक्रम में एसआईआर विधानसभा संयोजक अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम, पंकज गर्ग, पंकज भारद्वाज, सुशील चौहान, कुलदीप तोमर, बूथ अध्यक्ष धीरज, पंकज त्यागी, दिनेश शर्मा, सत्येंद्र, राजवीर त्यागी, मोनू बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें