फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: गणना प्रपत्र जमा करने की अपील, आज जनपद में फिर चलेगा महाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसआईआर अभियान में गणना प्रपत्र जमा करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सोमवार को फिर अपील की। दरअसल, बार-बार कहने के बावजूद भी काफी संख्या में मतदाता बीएलओ द्वारा लिए गए गणना पत्र को जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण एसआईआर का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में फिर महाअभियान चलाने की योजना जिला प्रशासन ने बना ली। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जनपद के तमाम आला अधिकारी बूथ पर जाएंगे। मतदाताओं से भी अपील करेंगे कि वह अपना-अपना गणना पत्र जमा कर दें।
जिले में 27 लाख मतदाता हैं। इन्हें एसआईआर अभियान से जोड़ने की कवायद की जा रही है। जिला प्रशासन का दावा है कि गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं को वितरित किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह का कहना कि गणना प्रपत्र वितरित करने के लिए 2758 बूथ पर 4 नवंबर से काम चल रहा है। अब गणना प्रपत्र मतदाताओं से भरवा कर वापस लिए जा रहे हैं और उनको डिजिटल ब्योरा फीड करने का कार्य चल रहा है। काफी संख्या में मतदाताओं ने बीएलओ से गणना प्रपत्र लिए लेकिन उनको जमा नहीं कर रहे। इससे निर्वाचन आयोग का कार्य भी प्रभावित होने लगा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने दो दिन पहले आदेश जारी किए हैं कि प्रथम चरण 4 दिसंबर तक पूरा करना है। गणना प्रपत्र मतदाता द्वारा कम जमा होने की वजह से रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर महा अभियान चलाया गया था जिसमें एक दिन में एक लाख से ज्यादा गणना प्रपत्र मतदाताओं के डिजिटल कराए गए थे। इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को फिर जनपद में महा अभियान चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारी बूथ पर जाएंगे। मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करने और उनको डिजिटल ब्योरा फीड करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें