फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धरने के बाद अब महापंचायत और अनशन की तैयारी

विज्ञापन
सदर तहसील में भाकियू इंडिया के धरने में शामिल लोगफोटो स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। ग्राम पांचली में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर भाकियू इंडिया की ओर से सदर तहसील में धरना दिया जा रहा है। सोमवार को 15वें दिन भी धरना जारी रहा। इसे लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान ने 27 नवंबर को महापंचायत बुलाई है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक राणा ने बताया कि महापंचायत के बाद संगठन के कई पदाधिकारियों की ओर से सदर तहसील में ही अनशन किया जाएगा। यदि प्रशासन ने जल्द ही इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की तो होने वाले आंदोलन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत के दौरान एक शोक सभा होगी जिसमें तहसील प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ शोक व्यक्त किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव राणा ने बताया कि महापंचायत की तैयारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों की ओर से कई गांवों में बैठक की गई। महापंचायत में हजारों लोग पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल, मोहित बैंसला, धर्मपाल सिंह, संजय सिंह, इरफान, दीपक मोतला, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें