फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने मनाया होला महला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। होली पर्व के अवसर पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा प्रचलित होला महला को सिख समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान गुरुद्वारों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। थापरनगर गुरुद्वारा सिंह सभा में दोपहर और भैसाली ग्राउंड स्थित गुरुद्वारा सीता माता में रात्रि में कार्यक्रम हुआ। गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह देवपुरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

देवपुरी स्थित गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह में भाई प्रीतम सिंह, अखंड कीर्तनी जत्था और भाई सुखविंदर सिंह, निष्काम कीर्तनी जत्थों के अतिरिक्त लुधियाना से विशेष रूप में पधारे भाई विक्रम सिंह ने शबद गायन किया। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने होली के पवित्र त्योहार को शक्ति और भक्ति का नया रूप दिया। दबी और कुचली हुई मानसिकता को शूरवीरता एवं निर्भयता में बदला। यहां अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मक्खन सिंह, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह चावला, राजेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह मधोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें