फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ सिद्धचक्र विधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में पूजा-अर्चना में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में मंगलवार को सिद्धचक्र विधान हुआ। कार्यक्रम में विधान आचार्य पीयूष जैन और अजीत जैन के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर में सुबह 06:30 बजे राकेश कुमार जैन और जयश्री जैन ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

अमित जैन और विकास जैन परिवार ने प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा की। शिखा जैन ने मुख्य मंगल कलश की स्थापना की। चारों दिशाओं में मंगल कलश नीरज रानी जैन, सुलोचना जैन, अनीता जैन और शशि जैन ने स्थापित किए। प्रातः 08:00 बजे नित्य नियम पूजन और 09:00 बजे सिद्धचक्र विधान हुआ। सायंकालीन कार्यक्रमों में आरती, भक्तामर पाठ और शास्त्र सभा शामिल थे। शास्त्र सभा में रत्नकरण्ड श्रावकाचार का अध्ययन कराया गया। जैन पार्श्वनाथ युवा मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश जैन, अंजना जैन, नीरज रानी जैन, सुधीर कुमार जैन, राकेश जैन, शशिभूषण जैन और सुलोचना जैन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें